• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 4,  2009  14:44 जुलाई Last Updated :
  • ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2009-10 के लिए भविष्य निधि की ब्याज दर 8.5 फीसदी तय की
दुनिया से
पाक ने किया हत्फ आठ मिसाइल का परीक्षण
भाषा
बृहस्पतिवार, मई 8, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम हत्फ आठ क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। सेना का कहना है कि इससे उसकी भूमि तथा समुद्र में लक्ष्यों को भेदने की क्षमता में इजाफा होगा।

सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 350 किलोमीटर तक मार करने
में सक्षम हत्फ आठ का परीक्षण हथियार प्रणाली के डिजाइन मानदंडों के पुष्टिकरण की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि मिसाइल का परीक्षण कहां किया गया। परीक्षण को सफल बताते हुए बयान में कहा गया है कि आधुनिक तकनीक पर आधारित इस मिसाइल में विशेष मारक क्षमता है।

बयान के अनुसार राड यानी हत्फ मिसाइल एक कम ऊंचाई की और पूरी
सटीकता के साथ सभी प्रकार के आयुधों को प्रक्षेपित करने में उच्च दक्षता रखती है। राड का अरबी में मतलब होता है गर्जना। बयान में कहा गया है कि इस प्रकार की पेचीदा क्रूज मिसाइल तकनीक दुनिया के केवल कुछ ही देशों ने विकसित की है। 
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
लोकसभा में शुक्रवार को पेश रेल बजट 2009-10 की प्रमुख विशेषताएं...