• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 4,  2009  14:15 जुलाई Last Updated :
  • ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2009-10 के लिए भविष्य निधि की ब्याज दर 8.5 फीसदी तय की
खेल
बॉलीवुड और चीयरलीडर्स को हॉकी से जोड़ने की पहल
वार्ता
भोपाल, मंगलवार, जून 10, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
हॉकी को और अधिक लोकप्रिय, मनोरंजक एवं ग्लैमरस बनाने के लिए इसे क्रिकेट की तर्ज पर बॉलीवुड के सितारों, चीयरलीडर्स आदि से जोड़ा जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले ने मंगलवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि वे बॉलीवुड के अपने मित्रों से इस दिशा में आगे आने तथा अपनी उपस्थिति से इस खेल को बढ़ावा देने का अनुरोध करेंगे।

नेगी ने कहा कि जनता का ध्यान इस ओर खींचने के लिए इस खेल को और मनोरंजक बनाना होगा क्योंकि दर्शक खेल में चमक-दमक चाहते हैं। 'चक दे' गर्ल्स इस प्रदर्शन मैच में उत्साहनवर्धन करने को आने की इच्छुक थीं लेकिन कुछ कारणों से वे नहीं आ सकीं।

मध्य प्रदेश ओलंपियन्स ने मंगलवार शाम खेले गए हॉकी प्रदर्शन मैच में भारतीय ओलम्पियन्स को 4-3 से हरा दिया। इस मैच के लिए धनराज और नेगी के अलावा पद्मश्री से विभूषित अजित पाल सिंह, मुकेश कुमार और दिलीप तिर्की, अर्जुन पुरस्कार विजेता माइकल किनडो, अशोक ध्यानचन्द, जफर इकबाल, जगवीर सिंह, ओलम्पियन असलम शेर खान, चार्ल्स कार्नेलियस, महबूब खान और मध्यप्रदेश स्टार प्लेयर्स के लिये जलालुद्दीन रिजवी, समीर दाद, गफूर यहां मौजूद थे। मध्य प्रदेश के खेल संचालक संजय चौधरी ने कहा कि इस प्रदर्शन मैच के अलावा पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने के गुर सिखाने के लिए शीघ्र ही एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्नेलियस ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि हॉकी के समाचारों को उपयुक्त स्थान समाचार पत्रों और विभिन्न चैनलों में नहीं मिलता जबकि क्रिकेट से संबंधित छोटी खबरों को भी चैनल और समाचार पत्रों में खासा स्थान दिया जाता है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पिल्ले कहा कि हम सभी को आपसी विवाद भुलाकर एकजुट होना चाहिए ताकि हॉकी की इस पुरानी नर्सरी को पुनः जीवन्त बनाया जा सके। पिल्ले की भारतीय हॉकी टीम में वापसी के सवाल पर तदर्थ चयन समिति के प्रमुख अजित पाल सिंह ने कहा कि यह सब फिटनेस और उम्र पर निर्भर करता है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
लोकसभा में शुक्रवार को पेश रेल बजट 2009-10 की प्रमुख विशेषताएं...