• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:14 नवंबर Last Updated :
भारत से
सांसदों को रिश्वत की रकम एक अरब तक पहुंची!
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, रविवार, जुलाई 20, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र और रोहतक से कांग्रेस के विद्रोही सांसद कुलदीप विश्नोई ने रोहतक में एक रैली में आरोप लगाया है कि मंगलवार को होने वाले विश्वास मत पर सरकार के पक्ष में वोट देने या फिर अनुपस्थित रहने के लिए उनको 100 करोड़ रुपये की घूस की पेशकश की गई है।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 2005 में संपन्न विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अपने पिता को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के कारण कुलदीप खुलेआम उनकी आलोचना करते रहे हैं। कुलदीप ने पहले ही कह दिया है कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के खिलाफ संसद में वोट देंगे।

कुलदीप ने रैली में कहा कि सप्रंग सरकार को वोट देने के लिए यदि उनको हरियाणा राज्य के मुख्मंत्री पद की पेशकश भी की जाती तो वह उसे ठुकरा देते। लेकिन कुलदीप ने यह नहीं बताया कि उनको यह रकम देने की पेशकश किस व्यक्ति ने की है। मंगलवार को विश्वासमत पर मतदान का समय नजदीक आने के साथ ही सांसदों की खरीद फरोख्त की खबरें सामने आने लगी हैं।

इस तरह की खबरों को सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एबी बर्धन ने हवा दी। पिछले सप्ताह उन्होंने दावा किया कि सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए हर सांसद को 25 करोड़ रुपये का घूस देने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी उनका अनुसरण करते हुए कहा था कि मायावती ने उनके एक सांसद को बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
इस पर रोक लगनी चाहिए। इससे लोकतन्त्र की मर्यादा भंग होती है। जिनको जनता अपना भगवान मानती है वो ही जनता के साथ अन्याय कैसे करते हैं। संसद भवन एक पवित्र ... पढ़ें
अनुरुध प्रतप सिन्घ, anurudh@aol.in, देल्हि
Sansadoan kee khareed-farokht ke aarop-pratyarop kee ghinaunee khabaren behad sharmnak aur loktantra par vyaghat hai.
Daya Nand Pathak, dayanand_pathak@yahoo.co.in, Sultanpur, New Delhi-110 030
 
खोजें