• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
भारत से
आतंकियों ने 'छाया युद्ध' छेड़ दिया है : मोदी
भाषा
सूरत, बुधवार, जुलाई 30, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
सूरत में बम मिलने का सिलसिला बुधवार को भी नहीं थमा तथा दो और बम बरामद किए गए, लेकिन जांचकर्ता इस मामले में कोई भी सुराग तलाशने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने वित्तीय गतिविधियों को अपंग करने के लिए 'छाया युद्ध' छेड़ दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां के प्रतिष्ठित वराछा क्षेत्र में एक विस्फोटक का पता लगाया गया। यह स्थल लाभेश्वर चौक से महज 500 मीटर दूर है, जहां मोदी बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे। शहर में पिछले तीन दिनों में निष्क्रिय किया गया यह 21वां बम था।

सूत्रों ने बताया कि यह बम मंगलवार को वराछा के आसपास मिले 18 बमों से मिलता-जुलता है। इस क्षेत्र में हीरा तराशने की कई इकाइयां हैं। फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाल सूरत के उप निदेशक एमएम दराजी ने बताया कि एक अन्य बम नाना वराछा में पाया गया।

सूरत में पाए गए बमों में समन्वित सर्किट था। उन्होंने कहा बैटरी से डेटोनेटर जुड़ा हुआ था तथा समन्वित सर्किट से दो तार जुड़े हुए थे। इसका अर्थ है कि सर्किट पूर्ण था और विस्फोट के लिए तैयार था। शनिवार को अहमदाबाद में हुए विस्फोटों में टाइमर का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें 53 लोग मारे गए थे और 140 घायल हो गए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।