• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
समाचार
'मेरी मां 'लिव इन रिलेशनशिप' को बुरा नहीं मानती'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, बृहस्पतिवार, सितंबर 4, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का कहना है कि उनकी मां कभी भी लिव इन रिलेशनशिप को बुरा नहीं मानती। ईशा की इच्छा है कि उनका हमसफर उनके पिता की तरह हो।

ईशा मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मलिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की पुत्री हैं। उन्होंने बताया, "मैं प्रेम विवाह में यकीन करती हूं और एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं, जिसमें मेरे पिता के सभी गुण मौजूद हों। "
फिल्म 'हाइजेक' में ईशा अभिनेता शाइनी आहूजा के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सभी लड़कियां चाहती होंगी कि उसके जीवनसाथी में उसके पिता के सभी गुण मौजूद हों। यकीनन मेरी भी यही इच्छा है।"

बातचीत में ईशा ने कहा, "मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अब तक मेरे सबसे करीब रहे। मैं उनकी अच्छाइयों से पूरी तरह वाकिफ हूं इसलिए चाहती हूं कि मेरा हमसफर उनके जैसा हो।"उन्होंने कहा, " मेरी मां आधुनिक सोच की हैं और यदि मैं शादी किए बगैर ही किसी एक व्यक्ति के साथ रहती हूं तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा। मेरा मानना है कि किसी व्यक्ति के साथ कम से कम दो वर्षों तक रहने के बाद ही उससे शादी करने की बात सोचनी चाहिए।" ईशा ने कहा, " किसी व्यक्ति से शादी करने के बाद तलाक लेने से अच्छा है कि पहले ही उस व्यक्ति को अच्छी तरह समझ लिया जाए।"

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।