• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 10,  2009  00:39 जुलाई Last Updated :
बिजनेस
होंडा सिटी कार का नया मॉडल लॉन्च
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
अहमदाबाद, बृहस्पतिवार, अक्टूबर 16, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

वाहन निर्माता कंपनी होंडा सिएल ने बृहस्पतिवार को होंडा सिटी का एक नया मॉडल बाजार में उतारा। कंपनी ने इसे तीसरी पीढ़ी की नई कार बताई है। होंडा सिएल के निदेशक (मार्केटिंग) ततसुया नातसुमे ने कार का अनावरण करने के बाद कहा कि इसकी डिजाइन पूरी तरह से नई है और इसमें नया इंजन लगा है। यह यूरो-4 के मानकों के अनुरूप पर्यावरण के अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि काफी रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद इस कार को भारतीय सड़कों के हिसाब से बनाया गया है। उन्होंने कहा, "भारत हमारे लिए एक सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। यह नई कार होंडा सिएल के विकास को आगे बढ़ाएगा।" नई होंडा ज्यादा लंबी व चौड़ी होने के साथ पहले से ज्यादा सुविधाओं से संपन्न है। यह कार दो ग्रेड में उपलब्ध है और इसकी कीमत 7,96,000 से 9,16,000 के बीच होगी।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
अलीगढ़ में एक मां को बेटे के प्यार करने की सजा मिली। लड़की के घरवालों ने मां के कपड़े उतारकर गांव में घुमाया।