• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 10,  2009  00:39 जुलाई Last Updated :
बिजनेस
हीरो होंडा ने लॉन्च किए चार नए मॉडल
भाषा
नई दिल्ली, रविवार, अक्टूबर 19, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
त्योहारी सीजन का लाभ उठाने की दिशा में दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो होंडा ने अपने मौजूदा मॉडलों के चार नए मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इस अवधि में करीब छह लाख बाइक की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने आज 100 सीसी बाइक पैशन का सेल्फ स्टार्ट वर्जन पेश किया। साथ ही उसने स्प्लेंडर एनएक्सजी नई सीबीजी एक्सट्रीम (150 सीसी बाइक) और प्लेजर (100 सीसी गियरलेस स्कूटर) लॉन्च किया।

हीरो होंडा मोटर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दुआ ने बताया, नए वैरिएंट की लॉन्चिंग बिक्री बढ़ाने की रणनीति के तहत की गई है। पिछले साल त्योहार के दौरान हमने करीब पांच लाख बाइक बेची थी। इस साल हमें बिक्री में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यद्यपि उन्होंने बिक्री में बढ़ोतरी का लक्ष्य स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कंपनी सूत्रों का कहना है कि हीरो होंडा ने छह लाख मोटरसाइकिलों की बिक्री का लक्ष्य रखा है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
अलीगढ़ में एक मां को बेटे के प्यार करने की सजा मिली। लड़की के घरवालों ने मां के कपड़े उतारकर गांव में घुमाया।