• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 10,  2009  00:39 जुलाई Last Updated :
बिजनेस
मारुति को मझधार से निकालेगी ए-स्टार
भाषा
नई दिल्ली, सोमवार, नवंबर 10, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया को अपनी आगामी कॉम्पेक्ट कार ए-स्टार से काफी उम्मीदें हैं। बिक्री में गिरावट का सामना कर रही मारुति को ए-स्टार के लांच होने के बाद बिक्री में तेज बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कार उद्योग ने अक्टूबर में बिक्री में 6.59 फीसदी गिरावट दर्ज की है। ज्यादातर ग्राहक नए मॉडलों के इंतजार में कार खरीदने का निर्णय टाल रहे हैं।
मारुति-सुजुकी को उम्मीद है कि उसका पांचवा ग्लोबल मॉडल बिक्री की चुनौती से उबरने में मदद करेगा।

मारुति-सुजुकी इंडिया के कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग) मयंक पारीक ने कहा कि कार कंपनियों के लिए नवंबर और दिसंबर आमतौर पर चुनौती भरा
महीना होता है। कंपनी को उम्मीद है कि ए-स्टार की लांचिंग से बाजार में उत्साह लौटेगा। उन्होंने कहा कि नया मॉडल देखने के लिए शोरूम में ग्राहकों के आगमन में बढ़ोतरी होती है और ए-स्टार ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

कंपनी इस कार का विनिर्माण भारत में ही करेगी। ए-स्टार की कीमत 4 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
अलीगढ़ में एक मां को बेटे के प्यार करने की सजा मिली। लड़की के घरवालों ने मां के कपड़े उतारकर गांव में घुमाया।