• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
बिजनेस
दाम घटाओ तभी बढ़ेगी मांग : चिदंबरम
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 18, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (4)
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मांग में कमी से निपटने के लिए भारतीय उद्योगों से दामों में कटौती करने को कहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्थव्यवस्था की स्थिति में अगले वर्ष तक सुधार आ जाएगा।

दावोस स्थित वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के इंडिया इकोनामिक सम्मेलन के अंतिम दिन चिदंबरम ने कहा,"मांग में कमी से निपटने का सबसे बढ़िया तरीका कीमतों में थोड़े समय के लिए कमी करना है।"

उन्होंने कहा केवल इसी तरीके से भारतीय कंपनियां वित्तीय हालत ठीक रखने के साथ ही कठिनाई से अर्जित बाजार को बनाए रखकर मेहनती कर्मचारियों का विश्वास कायम रख सकती हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि बैंक कर्ज देने के लिए तैयार हैं, लेकिन खरीदार मौजूदा मूल्यों पर खरीदारी के लिए कर्ज नहीं लेना चाहते। चिदंबरम ने उद्योगों से घरों, कारों, दोपहिया वाहनों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के दाम घटाने को कहा।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियों ने करों के बाद भी मुनाफे में 30 प्रतिशत की वृद्धि की है। मुनाफे में वृद्धि जब घटकर 10-12 प्रतिशत रह जाए तो यह चिंता का विषय है। वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक अस्थिरता का दौर छह, नौ या फिर साल भर में समाप्त हो जाएगा और हम अपनी सामान्य विकास दर हासिल कर लेंगे। चिदंबरम ने कहा कि औसत उत्पाद शुल्क, जिसे 16 प्रतिशत से घटाकर 14 फीसदी किया गया है, में और कमी पर भी वह विचार कर सकते हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (4)
टिप्पणियां
Finance Minister is right and it is a correct decision to reform the economy. My request to Government and Finance Minister please make the market on ... पढ़ें
j.k.sharma, j_k_sharma1@hotmail.com, Moscow
इन्ही व्यापारियों ने अर्थ व्यव्स्था में उछाल के दौरान करोडों कमाए, अब काहे का रोना?
राधाकृष्ण, rk_chengal63@yahoo.co.in, औरंगाबाद,महाराष्ट्र
मंत्री जी की बातों में दम है। महंगाई दर कम हो रही है, पर दाम नहीं घट रहे। जब दाम बढ़ने का कारण पेट्रोल- डीज़ल और कार नहीं था तो दाम न घटाने के ये सब कारण ... पढ़ें
विवेक सिंह, vivrit@indiatimes.com, धर्मापुरी, तमिलनाडु
 
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...