• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
दुनिया से
ब्रिटेन ने बजरंग दल और संघ को क्लीन चिट दी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन, बुधवार, नवंबर 19, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल आतंकवादी संगठन नहीं हैं और उनके सदस्यों के यहां आने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

इस कदम के कई राजनीतिक निहितार्थ हो सकते हैं। ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडलीय मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड मैलॉक ब्राउन ने हाउस ऑफ लार्ड्स को बताया, "सरकार आरएसएस और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन नहीं समझती।"

इस महीने के आरंभ में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग उठने के बाद यह बयान आया है।

उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले ही आरएसएस के एक शीर्ष सदस्य ने ब्रिटेन का दौरा किया था और हिंदू समुदाय के नेताओं से भेंट की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री लार्ड क्रिस पैटन के प्रश्न के जवाब में ब्राउन ने कहा, "न तो ये संगठन ब्रिटेन या भारत में प्रतिबंधित हैं और न ही भारत सरकार ने उन्हें आतंकवादी संगठन करार दिया है।"

ब्राउन ने कहा कि इन संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लगाने या नहीं लगाने के बारे में फैसला आतंकवाद कानून 2000 में परिभाषित गतिविधियों में शामिल होने के साक्ष्यों पर आधारित होगा। ब्रिटिश मंत्री ने अक्टूबर में भारत की यात्रा करने वाले पैटन की आरएसएस और बजरंग दल के सदस्यों के ब्रिटेन में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की याचिका को भी अस्वीकार कर दिया।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
भारतवासियों की आदत हो गई है विदेशियों से प्रमान पत्र लेने की जब तक कोई विदेशी कह न दे तब तक ये अपने भगवान को भी ना माने।
मुकेश प्रधन, pradhanmukesh@ymail.com, इन्दोरे
इस रिपोर्ट के बाद भारत के उन तथाकथित लोगों को, जो विश्व के सबसे बड़े संगठन को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, यह समझ लेना चाहिए कि अब इस बात का कोई मतलब ... पढ़ें
सन्जीब कुमअर, sanjeevdsp@gmail.com, देल्हि
 
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...