• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
समाचार
मेरी शादी अल्लाह ताला के हाथ में : सलमान
वार्ता
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 19, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ बढ़ती नजदीकियों और उनके साथ शादी के तमाम कयासों के बीच फिल्म अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि निकाह तभी होगा जब अल्लाह ताला चाहेगा। इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'युवराज' के प्रचार-प्रसार के लिए इस फिल्म की टीम के साथ आए सलमान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने अपनी शादी के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा, जोड़ियां तो स्वर्ग में बनती हैं। हमारे हाथ में कहां कुछ होता है। जब खुदा चाहेगा मेरी शादी हो जाएगी। यह भी हो सकता है कि मेरी शादी का मुहूर्त तड़के तीन या चार बजे का हो, लेकिन इतना जरूर है कि मेरी शादी होगी तो सभी को पता चल जाएगा। इस फिल्म की नायिका कैटरीना के साथ उनकी 'केमिस्ट्री' के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा कि इसके लिए तो आपको 'युवराज' देखनी पड़ेगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि हमारे बीच की कैमिस्ट्री ने क्या रूप अख्तियार किया है। इस फिल्म के निर्माण के दौरान निर्देशक सुभाष घई के साथ मतभेदों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई प्यार करता है और उनके बीच किसी मुद्दे पर मतभेद है तो लड़ाई तो लाजमी है। तभी पता चल सकेगा कि दूसरा क्या चाहता है। मतभेद और सुलह फिल्म उद्योग के अभिन्न अंग हैं। हर फिल्म के निर्माण के दौरान मतभेद, प्यार, इकरार एवं इजहार की बातें देखने को मिलती हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...