• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
खेल
डकवर्थ लुईस नियम से जीता भारत
एनडीटीवीखबर.कॉम
कानपुर नगर, बृहस्पतिवार, नवंबर 20, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ विजय रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रनों से पराजित कर दिया।

खराब रोशनी के कारण भारतीय पारी के 40वें ओवर के बाद खेल रोक दिया गया था। उस समय भारत ने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 198 रन बना लिए थे। अंपायरों ने मैच रेफरी रोशन महानामा के साथ मिलकर डकवर्थ-लुइस नियम के तहत भारत को विजयी घोषित किया।

सात मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 3-0 से आगे हो गई है। राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में उसने इंग्लैंड को 158 रनों से रौंद दिया था जबकि इंदौर में भारतीय टीम ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी। 31 रन देकर तीन विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

बहरहाल, खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया, उस समय धोनी 51 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन और यूसुफ पठान 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर खेल रहे थे। 4.95 के औसत से रन जुटा रही भारतीय टीम को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी।

इस लिहाज से भारतीय टीम ज्यादा अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि युवराज (38) का विकेट गिरने के बाद उस पर दबाव बनता दिख रहा था लेकिन जैसे-जैसे धोनी और यूसुफ लय में आते गए, दबाव इंग्लैंड पर लौटता चला गया।

युवराज का विकेट 177 रन के कुल योग पर गिरा था। उन्होंने 31 गेंदों के अपने खेल में दो चौके और एक छक्का लगाया। भारत का चौथा विकेट सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा था। सहवाग ने अपनी छवि के अनुरूप खेलते हुए 76 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए।

सहवाग और रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम काफी सुखद स्थिति में दिख रही थी लेकिन 107 रन के कुल योग पर रोहित के आउट होते ही स्थिति उलट गई। रोहित ने 28 रन बनाए।

सहवाग और रोहित ने भारतीय टीम को काफी अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था क्योंकि एक समय उसने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (14) और सुरेश रैना (1) के विकेट मात्र 34 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे।

इससे पहले, इंग्लैंड ने भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की टीम सलामी बल्लेबाज रवि बोपरा (60) और इयान बेल (46) द्वारा पहले विकेट के लिए जोड़े गए 79 रनों का फायदा नहीं उठा सकी और अपेक्षाकृत सस्ते स्कोर पर सिमट गई।

पहले दो मुकाबलों में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कानपुर में बोपरा और बेल ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन इंग्लैंड के बाकी के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। नतीजतन, इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से हरभजन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके जबकि मुनाफ पटेल और आराम के बाद लौटे ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट अपने खाते में डाले। यूसुफ, युवराज और जहीर खान को भी एक-एक विकेट मिला।

अपनी 82 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाने वाले बोपरा और 47 गेंदों की तेज पारी में इतने ही चौके लगाने वाले बेल के अलावा ओवेश शाह ने 40 रनों का योगदान दिया। फ्लिंटॉफ और समित पटेल ने 26-26 रन बनाए।

कप्तान केविन पीटरसन (13), पॉल कोलिगवुड (1), विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर (5), ब्रॉड (0) और जेम्स एंडरसन (1) ने निराश किया। ग्रीम स्वान पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...