अजय देवगन की मां नहीं बनूंगी : रवीना
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई,
बृहस्पतिवार,
नवंबर 20,
2008
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में अजय देवगन की मां की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया है। रवीना ने कहा, "मैं उस अभिनेता की मां की भूमिका नहीं निभा सकती है, जो कई फिल्मों में मेरा नायक रहा हो। फिल्म छोड़ने का इससे भी बड़ा कारण यह था कि इसके लिए मुझे लगातार दो महीने मुंबई से बाहर रहना था। मेरे दोनों बच्चे अभी छोटे हैं और मैं उन्हें लंबे समय के लिए नहीं छोड़ सकती।"
राजनीति में रवीना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रभावित एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ की भूमिका निभानी थी। वे पहले भी फिल्म सत्ता में महिला राजनीतिज्ञ की भूमिका निभा चुकी हैं। रवीना आखिरी बार सन् 2006 में आई फिल्म 'सैंडविच' में दिखाई दी थीं।