रसातल में पहुंचा रुपया, 38 पैसा और टूटा
भाषा
मुंबई,
बृहस्पतिवार,
नवंबर 20,
2008
अमेरिकी डॉलर की मांग में बढ़ोत्तरी के चलते भारतीय रुपया बृहस्पतिवार और 38 पैसे की गिरावट के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपये में बुधवार डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी और यह प्रति डॉलर 50.02 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि कारोबार की शुरुआत में इसने 38 पैसे का और गोता लगाया और यह रिकॉर्ड 50.40 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर जा गिरा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के कारोबारियों ने बताया कि भारतीय मुद्रा पर घरेलू मंडियों में मंदी का लगातार दबाव पड़ रहा है। यहां तक कि बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री किए जाने के बावजूद रुपये में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है।