• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
मेरा भारत महान
सोनल बनाएंगी ओबामा की हाईटेक नीति
भाषा
वाशिंगटन, बृहस्पतिवार, नवंबर 20, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सोनल शाह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रशासनिक हाईटेक नीति की प्राथमिकताएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।

ओबामा ने अपने पॉलिसी वर्किंग ग्रुप में गूगल से जुड़ीं सोनल को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। यह ग्रुप देश की नई सरकार के नीतिगत प्रस्तावों तथा योजनाओं की प्राथमिकताएं तैयार करेगा।

ओबामा की टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह ग्रुप अर्थव्यवस्था, शिक्षा, ऊर्जा एवं पर्यावरण, चिकित्सा, प्रवासी मामलों, अभिनव कार्यक्रम, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी तथा शासकीय सुधार जैसे विषयों पर काम करेगा।

ओबामा ने नए प्रशासन की हाईटेक नीति की प्राथमिकताएं विकसित करने के लिए दूरसंचार उद्योग से जुडे़ दो अनुभवी लोगों तथा गूगल से संबद्ध एक अन्य व्यक्ति को नामित किया है।

प्रेसीडेंट इलेक्ट्स ट्रांजिशन वेबसाइट के अनुसार पॉलिसी वर्किंग ग्रुप में प्रौद्योगिकी अभिनव कार्यक्रम तथा शासकीय सुधार की जिम्मेदारी सम्भालने वाली इकाई ओबामा के नेतृत्व वाली नई सरकार के लिए उन नीतियों और योजनाओं को तैयार करेगी, जिन्हें ओबामा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान लागू करने का वादा किया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...