• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
खेल
युवराज की गांगुली से तुलना ठीक नहीं : सिद्धू
भाषा
इंदौर, बृहस्पतिवार, नवंबर 20, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में सैकड़ा जमाने वाले टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने वन डे क्रिकेट का 'पावर हाउस' बताया। लेकिन उनकी सौरव गांगुली से तुलना को फिलहाल यह कहते हुए गलत करार दिया कि दोनों बल्लेबाज अलग-अलग मिट्टी के बने हैं।

सिद्धू के मुताबिक युवराज बेशक कई वन डे मुकाबलों में भारत के लिए मैच जिताऊ बल्लेबाज साबित हुए हैं। लेकिन उन्हें अभी टेस्ट क्रिकेट में दमखम दिखाने की चुनौती पार करनी है। अमृतसर से भाजपा सांसद एक चुनावी सभा के सिलसिले में इंदौर पहुंचे थे।

उन्होंने मीडिया से कहा गांगुली और युवराज अलग-अलग मिट्टी के बने हैं। युवराज वन डे क्रिकेट के पावर हाउस हैं। जब-जब उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी की है, तब-तब भारत जीता है। लेकिन मेरे ख्याल में देश के अब तक के बेहतरीन खब्बू बल्लेबाज गांगुली ही हैं।

सिद्धू ने टेस्ट क्रिकेट को खिलाड़ी की योग्यता का असली पैमाना बताते हुए कहा कि युवराज पर एक सवाल यह भी उठाया जाता है कि क्या वह खुद को टेस्ट क्रिकेट में ढालकर साबित कर पाएंगे। मगर यह सवाल गांगुली पर नहीं था।

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता अंशुमन गायकवाड़ ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर वह चयनकर्ताओं के मौजूदा पैनल में होते तो गांगुली के संन्यास के बाद टीम इंडिया में खाली हुई जगह भरने के लिए युवराज ही उनकी पहली पसंद होते।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...