भारत से भयाक्रांत हैं ऑस्ट्रेलियाई : गावस्कर
वार्ता
नई दिल्ली,
बृहस्पतिवार,
नवंबर 20,
2008
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत से भयाक्रांत होकर ऑस्ट्रेलियाई ऐसी टिप्पणियां कर रहे है।
गावस्कर ने कहा, 'मुझे लगता है कि पोंटिंग ऐसी टिप्पणी कर दुनिया को दिखा रहे हैं वे भारत से भयाक्रांत हैं। भारत के रूप में एक मजबूत चैलेंजर मिलने से उनकी बौखलाहट सामने आ रही है। पोंटिंग ने अपनी 'कैप्टंस डायरी 2008' में लिखा है कि गावस्कर अपने समय में कोई फरिश्ते नहीं थे। पोंटिंग ने इसके साथ ही गावस्कर और अन्य पूर्व खिलाडियों की भी आलोचना की थी जो बार-बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के मैदानी व्यवहार पर सवाल उठाते रहे हैं।