• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  11:00 जनवरी Last Updated :
खेल
तेंदुलकर और पठान की एकदिवसीय टीम में वापसी
भाषा
कानपुर नगर, बृहस्पतिवार, नवंबर 20, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
सचिन तेंदुलकर को इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो मैचो के लिए बृहस्पतिवार को भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया जिससे इस चैम्पियन बल्लेबाज की आठ माह के बाद एकदिवसीय टीम में वापसी हुई है।

बड़ौदा के तेज गेंदबाज इरफान पठान को भी टीम में शामिल किया गया जबकि पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में शामिल तेज गेंदबाज आरपी सिंह और तमिलनाडु के बल्लेबाज मुरली विजय को टीम से बाहर कर दिया गया है।

पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत की अगुआई वाली चयन समिति ने बृहस्पतिवार तीसरे मैच की समाप्ति के तुरंत बाद बैठक की और 15 सदस्यीय टीम में दो बदलाव करने का फैसला किया।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल ब्रिसबेन में अपना पिछला मैच खेलने वाले तेंदुलकर को पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिए आराम दिया गया था। वह हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेले थे।

टीम इस प्रकार है-

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, इशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, विराट कोहली, प्रज्ञान ओझा और इरफान पठान।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...