आडवाणी से मिलेंगे एनएससी और आईबी प्रमुख
वार्ता
नई दिल्ली,
बृहस्पतिवार,
नवंबर 20,
2008
विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के मालेगांव विस्फोट मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस पर लगाए गए आरोपों के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि नारायणन शुक्रवार की दोपहर आडवाणी से मुलाकात कर मालेगांव जांच में हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे।
सूत्रों ने कहा कि गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख पीसी हलदर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आडवाणी को बुधवार को फोन पर यह कहने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भाजपा नेता की बैठक होने जा रही है कि नारायणन विस्फोट की जांच के तथ्य स्पष्ट करेंगे।
आडवाणी ने एटीएस पर इस मामले की गैरपेशेवर और राजनीति से प्रेरित होकर जांच करने का आरोप लगाया था।