• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
समाचार
सोने का दिल रखते हैं सलमान : सुभाष घई
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
बॉलीवुड के 'शो मैन' के रूप में जाने जाने वाले निर्माता-निर्देशक सुभाष घई अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'युवराज' के कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने अभिनेता सलमान खान की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना फिल्म का निर्माण संभव नहीं था।

विशेष साक्षात्कार में घई ने कहा, "युवराज के निर्माण की प्रेरणा मुझे सलमान से ही मिली। संकट के समय में भी सलमान ने मेरा मनोबल बनाए रखा। जब मेरी फिल्में असफल हो रहीं थीं तो उन्होंने मुझे फिल्म निर्माण के लिए कहा।"

घई ने बताया, "संकट के समय में सलमान ने मुझसे कहा कि आप चिंता नहीं करें मैं आपके साथ हूं। सच कहूं, सलमान की ये बातें मुझे छू गईं।" घई ने सलमान की तारीफ में कहा, "सलमान सोने का दिल रखते हैं। मैं जब उनके साथ काम कर रहा था तो कभी महसूस नहीं हुआ कि किसी बड़े फिल्म स्टार के साथ काम कर रहा हूं। मुझे तो यही लगा कि मैं परिवार के किसी सदस्य के साथ काम कर रहा हूं।"
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...