उमा का खुलासा, हुबली हिंसा भाजपा की साजिश
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली,
शुक्रवार,
नवंबर 21,
2008
एनडीटीवी से उमा भारती ने खुलासा किया है कि सन् 2004 में उन्होंने हुबली हिंसा के मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से जो इस्तीफा दिया वह भाजपा का एक ड्रामा था। उमा के मुताबिक केन्द्र में मनमोहन सिंह नए-नए प्रधानमंत्री बने थे और भाजपा को ये बात हजम नहीं हो रही थी। उसी वक्त हुबली के ईदगार पर तिरंगा फहराने का मामला दोबारा उठा और उमा भारती के खिलाफ वारंट जारी हो गया।
तब भाजपा ने लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए उस विवाद को हवा दे दी। उमा भारती से इस्तीफा दिलवाया गया और कांग्रेस के कुछ नेता भी भाजपा के संपर्क में थे। भाजपा की कोशिश यही थी कि मामला तूल पकड़े और वह भी इतना कि मनमोहन सरकार की नींव हिल जाए। दरअसल कर्नाटक के हुबली में ईदगाह मैदान पर तिरंगा फहराने को लेकर कई साल तक दंगे होते रहे।