संयुक्त राष्ट्र ने सोमालिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाए
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
न्यूयार्क,
शुक्रवार,
नवंबर 21,
2008
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमालिया में उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने को विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा करार देते हुए बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगा दिया और शांति प्रक्रिया में बाधक माने जा रहे कुछ लोगों के वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद ने उन व्यक्तियों और संगठनों पर भी हथियारों का प्रतिबंध लगा दिया जो संयुक्त राष्ट्र समिति द्वारा नामजद नहीं हैं। इन उपायों का सोमाइली लुटेरों द्वारा हाल में जहाजों के अपहरण की बढ़ती घटनाएं नहीं हैं। बल्कि इनका उद्देश्य अराजकता और हिंसा को समाप्त करने और सरकार के हाथ मजबूत करना है।
संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत डुमीसेनी कुमालो ने कहा कि सोमालिया के हालात दिनों-दिन बेकाबू होते जा रहे हैं, जबकि वहां जारी संघर्ष की वजह से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो रहे हैं। कुमालो ने कहा कि जब तक कुछ विशिष्ट संगठन शांति प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे तब तक स्थायी शांति संभव नहीं होगी। सुरक्षा परिषद सोमालिया सरकार की मदद के लिए शांति सेना की तैनाती पर भी विचार कर रही है।