• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  09:42 जनवरी Last Updated :
फोकस
रिहा हुआ शाहरुख का पाकिस्तानी प्रशंसक
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
अमृतसर, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए सरहद कोई मायने नहीं रखती। शायद इसी कारण 15 वर्षीय पाकिस्तानी किशोर नासिर सुल्तान उनसे मिलने अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत चला आया, लेकिन जेल की सलाखों के पीछे जा पहुंचा। शुक्रवार को उसे रिहा किया गया।

अमृतसर के पुलिस उपायुक्त केएस पन्नू ने बताया, "नासिर को शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे रिहा किया गया। उसे पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया।" नासिर को सितम्बर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से गिरफ्तार किया था। नासिर ने बताया था कि वह शाहरुख से मिलने और एक रियलिटी शो में हिस्सा लेने भारत आया था।

नासिर को देश में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने के अपराध में विदेशी कानून और पासपोर्ट कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब के फरीदकोट शहर स्थित बाल जेल में रखा गया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...