• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  09:52 जनवरी Last Updated :
खेल
हालात नहीं सुधरे तो 0-7 से हारेगा इंग्लैंड : थोर्प
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प ने कहा है कि उनकी टीम ने समय रहते अगर अपने खेल में सुधार नहीं किया तो उसे भारत के खिलाफ सात एकदिवसीय मुकाबलों की श्रृंखला में 0-7 से हार झेलनी होगी।

खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' पर अपने ब्लाग में थोर्प ने लिखा है कि भारत में शर्मसार होने से बचने के लिए केविन पीटरसन की टीम को अपने शीर्ष क्रम के साथ-साथ रणनीति में बदलाव लाना होगा।

बकौल थोर्प, "इंग्लिश बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। यह बेहद दुखद स्थिति है। कानपुर में उन्हें कम से कम और 40 रन बनाने चाहिए थे। अब श्रृंखला उनके हाथ से निकलती जा रही है। ऐसे में भी अगर वे नहीं संभले तो एक भी मैच नहीं जीत सकेंगे।" थोर्प के मुताबिक भारतीय उपमहाद्वीप में अगर किसी टीम के बल्लेबाज नाकाम रहते हैं तो उसे हारने से कोई नहीं बचा सकता।

थोर्प लिखते हैं, "भारत में खेलते वक्त बल्लेबाजी में दम होना चाहिए। साथ ही पावर-प्ले के दौरान आक्रामक होकर रन बनाना होगा लेकिन इंग्लिश टीम अभी तक ऐसा करने में नाकाम रही है।" थोर्प मानते हैं कि इंग्लैंड की टीम बहुत अच्छी है लेकिन अतिआत्मविश्वास के कारण उसके खिलाड़ी बार-बार मात खा रहे हैं।

बकौल थोर्प, "हमारे खिलाड़ियों को भ्रम से निकलना होगा। अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को हराना अलग बात है लेकिन भारत को उसी के घर में हराने के लिए बिल्कुल अलग तरह की रणनीति की जरूरत होती है।"
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...