• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  11:00 जनवरी Last Updated :
खेल
विश्व चैंपियन आनंद का चेन्नई में शानदार स्वागत
वार्ता
चेन्नई, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले भारतीय सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद का बृहस्पतिवार रात को अपने गृहनगर चेन्नई पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। आनंद ने जर्मनी के बोन शहर में हुई विश्व चैंपियनशिप के दौरान रूस के व्लादीमिर क्रैमनिक को आसानी से मात देकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

यह खिताब जीतने के 24 दिन बाद आनंद अपनी पत्नी अरूणा के साथ आधी रात को लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से चेन्नई पहुंचे। हवाईअड्डे पर उनके रंगारंग स्वागत के लिए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और तमिलनाडु शतरंज संघ ने बंदोबस्त किया हुआ था।

एक पुजारी ने तमिल संस्कृति की पारंपरिक रस्म पूर्णकुंभम् के साथ आनंद और अरूणा का स्वागत किया। इस अवसर पर नादस्वरम के सुर भी इस विश्व चैंपियन की अगवानी में स्वर लहरियां बिखेरने के लिए मौजूद थे। वेलम्मल स्कूल तथा एनआईआईटी के सैकडों छात्र भी अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए वहां मौजूद थे।

आनंद के माता-पिता भी अपने लाडले सपूत का स्वागत करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे। हवाईअड्डे पर हुए संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद आनंद अपने परिवार के साथ घर के लिए रवाना हो गए। उनकी भारत में कुछ सप्ताह रुकने की योजना है।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...