• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
खेल
आठ महीने बाद एकदिवसीय मैच खेलेंगे सचिन
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में फॉर्म और फिटनेस साबित करने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एकदिवसीय मैचों में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। गौर करने वाली बात यह है कि तेंदुलकर आठ महीनों बाद पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

तेंदुलकर को इंग्लैंड के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे और पांचवें मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

तेंदुलकर स्वेच्छा से श्रृंखला के पहले तीन मैचों में नहीं खेले थे। श्रृंखला का चौथा मैच रविवार को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

तेंदुलकर ने चार मार्च, 2008 को ब्रिसबेन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने 121 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 91 रन बनाए थे। भारत ने यह मैच नौ रन से जीता था।

इससे दो दिन पहले तेंदुलकर ने सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 117 रनों की नाबाद पारी खेली थी। भारत ने यह मैच भी छह विकेट से जीता था।

तेंदुलकर एकदिवसीय मैचों में लगातार तीन बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। 26 फरवरी, 2008 को होबार्ट में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 54 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 63 रन बनाए थे। अहम बात यह है कि यह मैच भी भारत ने जीता था। 

एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक शतक और अर्धशतक के साथ सबसे अधिक रन बना चुके तेंदुलकर रविवार को अपने करियर के 418वां मैच खेलने उतरेंगे। तेंदुलकर ने 44.43 के औसत से 16361 रन बनाए हैं। उनके खाते में 42 शतक और 89 अर्धशतक हैं।

बहरहाल, तेंदुलकर का ध्यान श्रीलंका के महानतम एकदिवसीय खिलाड़ी सनत जयसूर्या के सर्वाधिक 421 मैच खेलने के विश्व रिकार्ड पर होगा, जिसकी वे इंग्लैंड के साथ जारी सात मैचों की श्रंखला के आखिरी मैच मे खेलकर बराबरी कर लेंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...