• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  11:00 जनवरी Last Updated :
खेल
ऑस्ट्रेलिया को 189 रनों की बढ़त
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
ब्रिसबेन, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
गाबा क्रिकेट मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने 189 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इस लिहाज से यह मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 131 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच (67) और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (6) रन बनाकर नाबाद लौटे।

क्रिस मार्टिन (52/3) और इयान ओ ब्रायन (25/2) की सधी हुई गेंदबाजी के आगे पहली पारी की तरह इस पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रनों के लिए तरसते नजर आए।

मैथ्यू हेडन (0) और माइकल हसी (0) खाता भी नहीं खोल सके, जबकि कप्तान रिकी पोंटिंग (17) और माइकल क्लार्क (9) रन बनाकर चलते बने। एंड्रयू सायमंड्स (20) और शेन वॉटसन (5) रन ही बना सके।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पहली पारी 156 रनों पर समेट दी थी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने सबसे अधिक चार विकेट झटके जबकि ब्रेट ली, स्टुअर्ट क्लार्क और शेन वॉटसन को दो-दो विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सबसे अधिक 40 रन बनाए जबकि डेनियल फ्लिन 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा जेस रायडर ने 30 रनों का योगदान दिया।

मैच के पहले दिन, तेज गेंदबाज टिम साउथी (63/4) की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 214 रनों पर समेट दी थी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...