पांच लाख कपड़ा श्रमिक होंगे बेरोजगार
भाषा
नई दिल्ली,
शुक्रवार,
नवंबर 21,
2008
कपड़ा उद्योग के पांच लाख श्रमिकों का रोजगार अगले पांच माह में छिन सकता है।
वाणिज्य सचिव जीके पिल्लै ने यह बात कही। उनका यह बयान मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट के निर्यात बाजार पर असर के मद्देनजर आया है। उन्होंने यहां एक समारोह में कहा कि कपड़ा मंत्रालय के अनुमानों के अनुसार अगले पांच माह में लगभग पांच लाख रोजगार समाप्त होंगे।
पिल्लै ने कहा कि सरकार निर्यात क्षेत्र के लिए पैकेज पर काम कर रही है। यह पैकेज अगले सप्ताह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के पास जाएगा।