• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
बिजनेस
वित्तीय संकट के हल के लिए भारत से लें सुझाव : मर्केल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
फ्रैंकफर्ट, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट से निपटने के लिए भारत और चीन जैसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों से अवश्य सलाह-मशविरा लिया जाना चाहिए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फ्रैंकफर्ट में आयोजित इसी सम्मेलन में विश्व बैंक के प्रमुख राबर्ट जोलिक ने चेतावनी दी कि वैश्विक वित्तीय संकट को मानवीय त्रासदी में तब्दील होने से रोकने के लिए और अधिक उपाय किए जाने की आवश्यकता है।

'10वां जर्मन विश्व बैंक फोरम' नामक यह सम्मेलन 'द एशियन सेंचुरी' को समर्पित है। मर्केल ने कहा कि अगर एशिया और उसके प्रमुख देशों चीन और भारत को शामिल किया जाए तो संकट के हल में मदद मिलेगी।

उधर, जोलिक ने कहा, 'हमें अपने आप को यह याद दिलाना होगा कि इस संकट का सबसे बुरा असर गरीब देशों पर पड़ा है।' उन्होंने कहा कि गत सप्ताह हुई जी-20 देशों की शिखर बैठक के नतीजे उत्साहवर्धक हैं लेकिन हमें इसे मानवीय त्रासदी में बदलने से बचाने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...