• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  12:09 जनवरी Last Updated :
दुनिया से
समुद्री लुटेरों से निपटने की तैयारी में अमेरिका
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
वाशिंगटन, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
अमेरिका ने अदन की खाड़ी में सोमालिया के समुद्री लुटेरों के हमलों को गंभीर मामला करार देते हुए कहा है कि वह अन्य देशों के साथ मिलकर इस समस्या से निपटने की तैयारी में है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीन मैक्कारमैक ने कहा, "इस समस्या ने पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा अन्य माध्यमों से इससे निपटने के प्रयास में हैं।"

उन्होंने कहा कि दुनिया की अन्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। यह ऐसी समस्या है जिसे संयुक्त राष्ट्र अकेले हल नहीं कर सकता।

प्रवक्ता के मुताबिक अमेरिका सुरक्षा परिषद में एक मसौदा भी वितरित कर चुका है। इसमें सभी सभी देशों से अपील की गई है कि समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए वे सोमालिया के तट पर अपने युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों को तैनात करें।

अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम संगठन (आईएमओ) के मुताबिक सोमालिया के समुद्री लुटेरे इस वर्ष  अब तक 35 जहाजों को अगवा कर चुके हैं और 600 से अधिक नाविकों को बंधक भी बना चुके हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...