• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
दुनिया से
नेपाल में बंधक बनाए गए कोलगेट के दो अधिकारी रिहा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
काठमांडू, शुक्रवार, नवंबर 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
नेपाल में एक सत्ताधारी पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाए गए कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड की नेपाल इकाई के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रिहा कर दिया है।

दक्षिण नेपाल के बारा जिले में सिमरा थाने के निरीक्षक प्रसाद पौडेल ने बताया कि कोलगेट के महाप्रबंधक रमेश सिंह राठौर और वित्तीय प्रबंधक मनोज झा को नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) की युवा शाखा 'यूथ फोर्स' ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा के निकट बंधक बना लिया था।

पौडेल ने कहा कि यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

गौरतलब है कि कोलगेट की नेपाल इकाई के बिकने के बाद कर्मचारियों में इस बात का भय फैल गया था कि कंपनी के अधिकारी उन्हें बिना वेतन दिए हुए नेपाल छोड़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर युवा फोर्स के कार्यकर्ताओं ने कोलगेट के दोनों अधिकारियों को बंधक बना लिया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...