फिरौती मिली, सोमालियाई लुटेरों ने छोड़ा टैंकर
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मास्को/एथेंस,
शुक्रवार,
नवंबर 21,
2008
सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने फिरौती ने लेने के बाद यूनान के टैंकर 'जिनियस' को रिहा कर दिया है।
रूसी समाचार एजेंसी राव नोवत्सी के मुताबिक यूनान की एक कंपनी के इस टैंकर पर लीबिया का झंडा लगा हुआ था। इसका 27 सितंबर को रोमानिया से संयुक्त अरब अमीरात जाते वक्त अपहरण कर लिया गया था। जहाज पर चालक दल के 19 सदस्य मौजूद थे।
यद्यपि, इस खबर की यूनानी सरकार ने तो पुष्टि और न ही इसे खारिज किया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने फोन पर कहा कि इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।