वित्त मंत्रालय ने कहा, बेहतर लग रही है विकास दर
भाषा
नई दिल्ली,
शनिवार,
नवंबर 22,
2008
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वैश्विक वित्तीय संकट तथा अन्य कारकों का भारतीय अर्थव्यवस्था के अधिकतर क्षेत्रों पर सीमित असर रहेगा फिर भी मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर 7-8 प्रतिशत पर 'बेहतर' दिख रही है।
मंत्रालय सूत्रों ने कहा कि कृषि जैसे क्षेत्रों पर असर नहीं होगा क्योंकि ये मौसम से सम्बद्ध हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में कुछ गतिविधियों के कारण बिजली क्षेत्र से कुछ सकारात्मक देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट का अर्थव्यवस्था के 15 क्षेत्रों में से नौ पर सीमित असर होगा जबकि कृषि तथा बिजली सहित चार क्षेत्रों पर 'निष्प्रभावी' रहेंगे।