मालेगांव धमाकों में आरडीएक्स का हुआ इस्तेमाल
एनडीटीवी इंडिया संवाददाता
मुंबई,
शनिवार,
नवंबर 22,
2008
मुंबई एटीएस ने शुक्रवार को दयानंद पांडे का नारको टेस्ट करवाया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टेस्ट में दयानंद ने कई अहम खुलासे किए हैं।
एटीएस के सूत्रों ने एनडीटीवी से बताया कि दयानंद ने अपने टेस्ट में यह बात कही है कि मालेगांव धमाकों में आरडीएक्स का प्रयोग किया गया था। इतना ही नहीं दयानंद ने बताया है कि यह आरडीएक्स ने कश्मीर से लाया गया था। कश्मीर से यह आरडीएक्स मोहम्मद गिलानी लेकर आया था। दयानंद के नारको टेस्ट में एक और कड़ी का खुलासा हुआ है। इस कड़ी का नाम संदीप डांगे है। यह व्यक्ति राम जी के साथ बम प्लांट करने के लिए जिम्मेदार बताया जाता है।