• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
भारत से
मंदिरों को तोड़ने संबंधी आदेश मोदी ने वापस लिए
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
गांधीनगर, शनिवार, नवंबर 22, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष अशोक सिंघल से मुलाकात के चंद घंटों के बाद ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अतिक्रमण की श्रेणी में आ रहे मंदिरों को तोड़े जाने संबंधी आदेश वापस ले लिए हैं।

विहिप के मीडिया संयोजक जयेश शाह ने बताया, "सिंघल से मुलाकात के बाद मोदी सरकार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी तरह से रोक दिया है।"

महागुजरात जनता पार्टी के महासचिव सुनील ओझा ने कहा, "यह हिन्दुओं की जीत है। जनता के गुस्से के आगे मोदी को झुकना पड़ गया। 200 से ज्यादा मंदिरों को नुकसान पहुंचाकर उन्होंने पहले ही बहुत नुकसान कर दिया है।"

उल्लेखनीय है कि सिंघल ने मंदिरों को तोड़े जाने के मुद्दे पर शुक्रवार सुबह नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।

गुजरात में मंदिरों को ढहाए जाने पर मोदी विहिप और कांग्रेस दोनों के ही निशाने पर थे। विहिप ने तो मोदी की तुलना महमूद गजनवी तक से कर दी थी।

मंदिरों को ढहाए जाने से सिंघल गुरुवार को इतने व्यथित हुए थे कि उन्होंने मोदी की तुलना गजनवी से कर डाली थी। उन्होंने कहा था, "मंदिरों को ढहाने का काम तो गजनवी ने किया था।"

कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने भी गुरुवार को कहा था, "यह चिंता का विषय है कि 250 से अधिक मंदिरों को ढहाया जा रहा है। इन मंदिरों से किसी को कोई रुकावट नहीं आने वाली है।"
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...