वीजा शुल्क में छूट दे सकती है सरकार
भाषा
नई दिल्ली,
शनिवार,
नवंबर 22,
2008
पर्यटकों की आवक में कमी को देखते हुए पर्यटन मंत्रालय विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क को समाप्त करने पर विचार कर रही है।
पर्यटन सचिव सुजित बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं सेवा उद्योगों से वीजा शुल्क को समाप्त करने का प्रस्ताव है ताकि अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
फिलहाल वीजा शुल्क 35 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ पर्यटन मंत्रालय नहीं कर सकता क्योंकि इसमें विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय भी शामिल हैं।