संघ नेताओं को सुरक्षा देगी सरकार : कांग्रेस
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली,
शनिवार,
नवंबर 22,
2008
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की जान को यदि किसी प्रकार का खतरा है तो सरकार निश्चित तौर पर उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी।
हिन्दू संगठन अभिनव भारत ने संघ के नेताओं को मारने की सुपारी दी थी। इस बारे में मीडिया में छपी खबरों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, 'देश के हर एक नागरिक को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यदि संघ के नेताओं की जान को कोई खतरा है तो सरकार निश्चित रूप से उन्हें भी सुरक्षा मुहैया कराएगी।'
अहमद ने यह भी कहा, 'इस मामले की जांच भी होनी चाहिए कि कहीं यह समाज में साम्प्रदायिकता फैलाने का छिपा हुआ एजेंडा तो नहीं था।'