अमेरिका में इंटरनेट पर आत्महत्या का लाइव टेलीकास्ट
एनडीटीवी इंडिया
वाशिंगटन,
शनिवार,
नवंबर 22,
2008
हजारों लोगों ने देखा युवक की खुदकुशी का लाइव टेलीकास्ट। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में इंटरनेट पर आत्महत्या करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मियामी में रहने वाले 19 साल के अब्राहम बिग्स ने इंटरनेट कैमरे के सामने आत्महत्या कर ली। हजारों लोगों ने बिग्स के इस कारनामे को इंटरनेट पर लाइव देखा। दरअसल, बिग्स ने कई घंटों में पहले अपने ब्लॉग पर आत्महत्या का ऐलान कर दिया था।
बिग्स के परिवारवालों का कहना है कि जब वेबसाइट देखने वालों को या उससे चेटिंग करने वाले दोस्तों को इस बात की जानकारी थी तो उन्होंने घरवालों को या पुलिस को क्यों नहीं बताया। उन्होंने कहा वो जानते थे बिग्स को बचाया जा सकता था। ये भी कहा जा रहा है कि पहले लोगों को लगा कि अब्राहम शायद मजाक कर रहा है, लेकिन जब कुछ घंटों बाद भी उसके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी तो वेबसाइट चलाने वाले को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।