• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  00:12 जनवरी Last Updated :
भारत से
आतंकवाद के लिए विशेष कानून नहीं : पाटिल
वार्ता
नई दिल्ली, शनिवार, नवंबर 22, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने शनिवार को आतंकवाद से अधिक प्रभावी ढंग से निबटने के लिए नया विशेष कानून बनाए जाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया अलबत्ता मौजूदा कानूनों को और मजबूत बनाए जाने की बात कही है। श्री पाटिल गुप्तचर ब्यूरो द्वारा आयोजित पुलिस महानिदेशकों की 44 वीं बैठक का उद्घाटन कर रहे थे।

उन्होंने आतंकवाद से अधिक कारगर ढंग से निबटने के लिए बहुआयामी प्रणाली बनाए जाने पर बल देते हुए गुप्तचर प्रणाली को और मजबूत किए जाने की बात कही। शनिवार से शुरू हुई इस बैठक में आतंकवाद चर्चा का मुख्य एजेंडा है। बैठक में देश के कुछ हिस्सों में बढ़ी आतंकवादी घटनाएं विशेषतौर पर मालेगांव बम विस्फोट जांच की पृष्ठभूमि में हिन्दू आतंकवाद तथा आतंकवाद के नए चेहरे मंत्रणा के खास बिन्दु रहेंगे।

रविवार को होने वाले समापन सत्र को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे। बैठक में गृहराज्य मंत्री, कैबीनेट सचिव शकील अहमद, श्री प्रकाश जायसवाल, राधिका सेल्वी, कैबिनेट सचिव चंद्रशेखर, गृहसचिव मधुकर गुप्त सहित गुप्तचर ब्यूरो द्वारा आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन तथा सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक में देश के कुछ हिस्सों में विशेषतौर पर उड़ीसा तथा कर्नाटक में हुई जातीय हिंसा भी चर्चा का ज्वलंत मुद्दा होगी। नक्सली हिंसा भी बैठक में विचार-विमर्श का मुख्य मुद्दा रहेगा। इसके अलावा बैठक में पुलिस सुधारों पर विशेष चर्चा की जाएगी तथा केन्द्र द्वारा राज्यों में खाली पडे़ पुलिस पदों को भरने के निर्देश भी किए जाने की संभावना है ताकि पुलिस की भूमिका को अधिक प्रभावी तथा चुस्त बनाया जा सके। श्री पाटिल ने बताया कि राज्यों में एक लाख से अधिक पुलिस बल खाली हैं, जिन्हें अविलंब भरा जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से उत्पन्न स्थिति पर इस सर्वोच्च मंच से विचार-विमर्श करना है। बैठक में विशष्टि सेवा वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
Mr. Patil! aap ghar jayiye aur apne kapado ki rack sahi kijiye.
ashutosh, 001.ashutosh@gmail.com, raipur
 
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...