• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 6,  2009  10:33 जनवरी Last Updated :
खेल
टीम में आरपी को न लिए जाने से धोनी नाराज
भाषा
नई दिल्ली, शनिवार, नवंबर 22, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चौथे एक दिवसीय मैच के लिए तेज गेंदबाज रूद्रप्रताप सिंह को टीम से बाहर किए जाने के कारण कथित तौर पर कप्तानी से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बीसीसीआई ने इसका खंडन किया है।

 टीवी रिपोर्ट के अनुसार, धोनी का बृहस्पतिवार को हुई बैठक के दौरान चयनकर्ताओं से मतभेद हो गया था। टीवी चैनलों ने चयन समिति के नजदीकी अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा कि धोनी इस बात से नाराज थे कि आरपी को बाहर करके इरफान पठान को टीम में शामिल किया गया। दूसरी ओर बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने कहा कि मैं अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर सकता।

भारतीय टीम चौथा वनडे खेलने के लिए यहां है। टीम प्रबंधन से प्रतिक्रिया के लिये संपर्क नहीं हो सका है। खबरों के अनुसार बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को दखल देना पड़ा तभी मामला सुलझ सका। पिछले साल राहुल द्रविड़ ने भी कप्तानी से इस्तीफा दिया था और ऐसा माना जा रहा है कि चयन के मसलों में अधिक अधिकार नहीं होना उसका अहम कारण था।

टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
धोनी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
लोकेश आचार्य, lka240462@rediffmail.com, चित्तोडग़ढ़ ( राज.)
 
खोजें
फोकस
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरा है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे...