• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
हमास के खत्म होने तक चलेगी कार्रवाई : इस्रायल
भाषा
वाशिंगटन, सोमवार, जनवरी 5, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
इस्रायली विदेश मंत्री त्जिपी लिवनी ने कहा कि उनके देश द्वारा हमास के खिलाफ हमला किया जाना आत्मरक्षा की अभिव्यक्ति है और यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि हमास यह समझ नहीं जाता कि उसे इस्रायलियों के खिलाफ सारी गतिविधियों को बंद कर देना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि हमास के खिलाफ अभियान कब तक चलेगा तो लिवनी ने कहा, 'जब तक कि हमास अशक्त नहीं हो जाता।'

लिवनी ने कहा कि इस्रायल और हमास के बीच कोई समझौता या संघर्ष विराम समझौता नहीं हो सकता क्योंकि इस्रायल एक देश है जबकि हमास एक आतंकवादी संगठन।'

लिवनी ने कहा, 'एक बात है जो मुझे हताश करती है। वह है इस्रायल और हमास से संघर्ष रोकने की बात। यह एक जैसा नहीं है। इस्रायल और हमास समान नहीं है। मैं इस्रायल और हमास को समान रूप से नहीं देखती बल्कि उनके लिए समान शब्द का भी इस्तेमाल नहीं कर सकती क्योंकि हम अपने आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।'

लिवनी ने कहा, 'इस्रायल एक देश है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सदस्य है जबकि हमास एक आतंकवादी संगठन है। हमस के खिलाफ इस्रायल इसलिए कार्रवाई कर रहा है क्योंकि वह इस्रायल को निशाना बनाता है। इसलिए इसे रोकने के लिए वे जानते हैं कि क्या करना है।' उन्होंने कहा, 'अगर हमास इस्रायल के खिलाफ हमला नहीं रोकता तो इस्रायल सभी आवश्यक कदम उठाएगा। ये कदम अभियान के दौरान भी उठाए जा सकते हैं और इसके बाद भी।'

लिवनी ने कहा, 'उन्हें (हमास को) समझ लेना चाहिए कि हम इस बार बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है। यह गाजा पट्टी के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का विचार नहीं है। यह इस बात को लेकर भी नहीं है कि गाजा पट्टी पर किसका नियंत्रण है।'
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।