• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
फोकस
इंटरनेट पर यौन शोषण
एनडीटीवी इंडिया संवाददाता
रियो डि जेनेरो, सोमवार, जनवरी 5, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
इंटरनेट आपके बच्चे के लिए खतरनाक है। बच्चों से जुड़ी ढेरों अश्लील सामग्री रोज इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसके शिकार बन रहे हैं, 6, 7 या 8 साल के बच्चे। निजी वेबसाइट के साथ Orkut और Youtube जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी इस तरह की सामग्री डाली जा रही है।

इसी के जरिये दुनिया भर में बच्चों का यौन शोषण करने वाले लोग आपके हमारे या किसी के घर तक पहुंच सकते हैं। ब्राजील के 3 करोड़ लोग Orkut  इस्तेमाल करते हैं। इसमें बाकी दुनिया जोड़ दे, तो 6 करोड़ लोग Orkut इस्तेमाल करते हैं।

ब्राजील सरकार का कहना है कि अश्लील सामग्रियों का 90 फीसदी वेबसाइट्स पर मौजूद हैं। 2007 में ब्राजील में साइबर अपराध से जुड़े 624 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 420 मामले Orkut पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानी बच्चों की अश्लील सामग्री से जुड़े थे। यह खतरा बड़ा है। दुनिया भर में इस समय एक लाख ऐसी वेबसाइट हैं, जिन पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री दिखती है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि इंटरनेट के जरिये चाइल्ड पोर्नोग्राफी बड़ी तेजी से फैल रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर महीने कम से कम 20 हजार नई  वेबसाइट्स इंटरनेट पर जन्म लेती हैं।

भारत में भी इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। मां-बाप तक को पता नहीं नजर रखे तो कैसे रखे। सरकार के पास साइबर क्राइम के लिए न टास्क फोर्स है और न ही किसी तरह का डाटाबेस। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अपराध में सात साल की जेल की बात तो है, लेकिन रिकॉर्ड बताता है कि अपराधी आसानी से छूट जाते हैं। यानी महज कानून बना देने से ही बच्चों को इंसाफ नहीं मिल जाएगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
इस समाचार के लिए धन्यवाद।
शलिनि खन्न, sk_20081@rediffmail.com, भुहुबनेस्वर
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।