• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 4,  2009  15:46 जुलाई Last Updated :
भारत से
बहाने मत बनाओ, आतंकियों को सौंपो : भारत
एनडीटीवी इंडिया संवाददाता
नई दिल्ली, सोमवार, जनवरी 5, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (5)
पाकिस्तान को आतंकवादियों को सौंपना ही होगा। विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने यह बात दो टूक कह दी है। इससे पहले विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सबूत सौंप दिए हैं। पाकिस्तान के बहाने भारत को मंजूर नहीं। मुंबई पर हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को उसे भारत के हवाले करना ही होगा।
विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा कि पाकिस्तान अगर जांच में सहयोग की बात करता है, तो उसमें प्रत्यर्पण शामिल है। भारत यह मानने को तैयार नहीं कि आतंकवादियों ने कमांडो जैसे ऑपरेशन को बिना पाकिस्तानी एस्टैबलिशमेंट की जानकारी को अंजाम दिया।
अब तक की जांच से सामने आई जानकारियों से यह साफ हो चुका है कि मुंबई पर हमला पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने किया और साजिश भी पाकिस्तान में ही रची गई। अब भारत ने पाकिस्तानियों के गुनाह के सबूत पाकिस्तान सरकार को सौंप दिए हैं।
इसमें मुंबई में जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के बयान की सीडी भी है, जिसमें खुद उसने अपने कारनामे की कहानी बयान की है। हमले के दौरान आतंकवादियों ने अपने पाकिस्तानी आकाओं से फोन पर जो बातचीत की, उसका ब्यौरा भी अब औपचारिक रूप से पाकिस्तान को दे दिया गया है।
मुंबई में बरामद हुए हथियार, दूसरे उपकरणों और सामान का ब्यौरा भी अब पाकिस्तान के हाथ में है। इसके साथ ही सैटेलाइट फोन और जीपीएस से रिकॉर्ड हुई जानकारियां भी उसे दी गई हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (5)
टिप्पणियां
If you wana SHOOT,, SHOOT don"t talk. because PAKISTAN is now turned to TERRORISTAN.
singh, xxxmani007@yahoo.co.uk, london
मैं इस्रायल को गुरु मानता हूं। दुश्मनों को सबक सिखाना हमें इसराइल से सीखना चाहिए। पाक इंसानों की जुबान नहीं समझता है, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं ... पढ़ें
ह्रिदेश लोधी, liontroy@yahoo.in, शिवपुरी
Israel ek aatankwadi desh hai jo begunahon ki hatya kar raha hai. Hamein Israel ki misal Bharat se nahin deni chahiye kyon ki Bharat ek sabhya desh hai. पढ़ें
tarique , trsjnp@hotmail.com, bhiwandi
 
खोजें
फोकस
लोकसभा में शुक्रवार को पेश रेल बजट 2009-10 की प्रमुख विशेषताएं...