• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:10 नवंबर Last Updated :
भारत से
दिल्ली के स्कूल ब्लैकमेल कर रहे हैं पैरेंट्स को
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली, शनिवार, फरवरी 28, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
दिल्ली में बोर्ड की परीक्षाएं करीब हैं, छात्र तनाव में हैं लेकिन आजकल उनके माता-पिता की नींद भी उड़ी हुई है क्योंकि उन्हें हजारों रुपये स्कूल को देने हैं वह भी बोर्ड इम्तिहान से पहले। वैसे सरकार ने स्कूलों को 10 फीसदी फीस बढ़ाने की मंजूरी दी है। ये बढ़ोतरी 2006 से लागू की गई है यानी तब से लेकर अब तक की फीस का जो अंतर है वह सब देना होगा और वह भी मार्च के अंत तक।

10 वीं और 12 वीं के बच्चों को तो किस्तों में फीस भरने की इजाजत भी नहीं है, क्योंकि स्कूलों को डर है कि परीक्षा के बाद वे कहीं स्कूल न बदल लें। सरकार ने स्कूलों को हर महीने 500 रुपये फीस बढ़ाने की इजाजत दी है ताकि शिक्षकों को छठे वेतन आयोग के मुताबिक तनख्वाह मिल सके।

माता-पिता इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं स्कूल उनके बच्चे को परीक्षा देने से न रोक दे, लेकिन सरकार उन्हें भरोसा दिला रही है। शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि फीस के लिए किसी भी बच्चे का एडमिट कार्ड नहीं रोका जाएगा। खैर, अभिभावकों के पास इस भरोसे पर यकीन करने के अलावा कोई चारा नहीं है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।