• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
समीक्षा
'8X10 तस्वीर' रही बेरंग
एनडीटीवीखबर.कॉम
मुंबई, शनिवार, अप्रैल 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

'8X10 तस्वीर' एक सस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म के केन्द्र में अक्षय कुमार हैं जो जय का किरदार निभा रहे हैं। उसके पिता की हत्या हो जाती है। जय के पास एक 8X10 की तस्वीर है जिसमें उसके पिता के तीन दोस्त हैं। जय के पास एक सुपरनेचुरल पावर है। वह तस्वीर के किसी भी व्यक्ति के अतीत में झांक सकता है। इसके बाद शुरू होता है एक्शन और थ्रिलर का रोमांच।

फिल्म के निर्देशक हैं नागेश कुकनूर जो इससे पहले बॉलीवुड को इकबाल' और 'डोर' जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने सस्पेंस के सहारे दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश तो की है लेकिन वे पूरी तरह से सफल नहीं हुए। दर्शकों के लिए यह उबाऊ फिल्म साबित हुई है। फिल्म देखकर ऐसा लगेगा कि पहले भी इस तरह की फिल्म देख चुके हैं। फिल्म का म्यूजिक भी इसकी एक कमजोरी साबित हुआ है। जब आप हॉल से बाहर निकलेंगे तो कोई गाना याद नहीं रहेगा। अदाकारी एवरेज है। किसी का काम ऐसा नहीं है जिसकी अलग से तारीफ की जाए। कुल मिलाकर यह एवरेज फिल्म है।

कलाकार : अक्षय कुमार, आयशा टाकिया, शर्मिला टैगोर, गिरीश कर्नाड, अनंत महादेवन, जावेज जाफरी, पिया
शाह। निर्देशक व लेखक : नागेश कुकनूर। संगीत- सलीम-सुलेमान

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।