• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
भारत से
गुलाम नबी के भाई ने बाबरी विध्वंस को सही ठहराया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
जम्मू, रविवार, अप्रैल 12, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (28)
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के छोटे भाई गुलाम अली आजाद ने यह कहते हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना को जायज ठहराया है कि अयोध्या में कभी मस्जिद थी ही नहीं। गुलाम अली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

1992 में हुई बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जिम्मेदार ठहराने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए गुलाम अली आजाद ने कहा,"वहां न तो पहले कभी मस्जिद थी, न आज है और न ही भविष्य में रहेगी।"

उन्होंने कहा, "बाबर एक आक्रमणकारी था। उसे हम किसी भी प्रकार से मुसलमानों का आदर्श नहीं मान सकते।" उल्लेखनीय है कि पहले मुगल सम्राट बाबर ने 16वीं शताब्दी में अयोध्या में मस्जिद का निर्माण कराया था। 6 दिसम्बर, 1992 को हिन्दू कट्टरपंथियों ने उस मस्जिद को तोड़ दिया। हिन्दू कट्टरपंथियों का मानना है कि बाबर ने राम मंदिर तोड़कर वहां पर मस्जिद का निर्माण करवाया था।

इस बारे में गुलाम नबी आजाद से जब प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने एक स्थानीय टेलीविजन से बातचीत में कहा, "गुलाम अली आजाद ने जो कहा है, मुझे उससे कुछ लेना-देना नहीं है।" बहरहाल, छोटे आजाद का कहना है कि वह इसलिए भाजपा में शामिल हुए, क्योंकि वह देश को एकजुट रखने के सिद्धांतों में विश्वास करती है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (28)
टिप्पणियां
आधुनिक विश्व में सत्य को स्वीकारने का साहस करने के दो अर्थ हो सकते हैं, या तो वह अत्याधिक विवेकशील व्यक्ति हैं, जो कि सत्य को न सिर्फ पहचानते हैं, ,बल्कि ... पढ़ें
वरिन्द्र, vakuj5282@gmail.com, बर्लिन
कांग्रेस, मुलायम, माया, पासवान, लालू आदि की रोजी-रोटी बंद हो जाएगी अगर उनको यह पता चल जाएगा कि वहां बाबरी मस्जिद नहीं थी। फिर ये लोग क्या मुद्दे भुनाएंगे? पढ़ें
ओम्प्रकश, oparya.arya39@gmail.com, देल्हि
अमेरिका चांद पर चला गया पर हम अभी मंदिर मस्जिद के चक्कर में फंसे हैं। कोई विकास की बात क्यों नहीं करता। उन हजारों लोगों से पूछो जिनकी नौकरी मंदी के कारण ... पढ़ें
मोजिबुर रह्मन, mojib1981@gmail.com, नयी दिल्ली
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।