• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 21,  2009  15:59 नवंबर Last Updated :
भारत से
सीआरपीएफ भर्ती मामले में आईजी समेत 8 गिरफ्तार
वार्ता
नई दिल्ली, बुधवार, मई 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कॉन्सटेबलों की भर्ती के घोटाले में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक पुष्कर सिंह समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई के अतिरिक्त महानिदेशक हर्ष भाल ने बुधवार को बताया कि पुष्कर सिंह के पास से 23 लाख रुपये, 15 लाख रुपये की एफडीआर, किसान विकास पत्र तथा बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

कॉन्सटेबलों की भर्ती से संबंधित घोटाले के सिलसिले में बिहार रेंज के आईजी पुष्कर सिंह समेत पांच व्यक्तियों को मंगलवार रात पटना में और अन्य तीन को दूसरे स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुष्कर सिंह पटना में कार्यरत हैं। पकड़े गए लोगों में 123 बटालियन के कमांडेट यादवेंद्र सिंह, भर्ती घोटाले के दलालों के सरगना मुकेश कुमार और उसके साथी सिंधू नाथ शर्मा और पप्पू कुमार शामिल हैं।

इनके अलावा सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट परगट सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दलालों के सरगना मुकेश कुमार की तीसरी पत्नी स्वाति और उसकी पहली पत्नी का भाई त्रिपुरारी कुमार उर्फ बबलू भी गिरफ्तार किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस घोटाले के सिलसिले में मंगलवार रात बिहार और झारखंड समेत देश के 20 स्थानों पर छापे मारे थे।

सूत्रों के अनुसार धन लेकर कॉन्सटेबलों की बहाली के मामले में सीबीआई की टीम ने बिहार के पटना, मोकामा, मुजफ्फरपुर, गया, मुंगेर और भागलपुर, झारखंड के रांची, जमशेदपुर और डलटेनगंज, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, हरियाणा के यमुनानगर तथा मोहाली में छापे मारे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
एक सीजे अपनी कुर्सी पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे ‘सत्यमेव जयते’ नहीं लिखा होने की वजह से अदालत कक्ष से बाहर चले गए।