• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 21,  2009  15:59 नवंबर Last Updated :
भारत से
कसाब पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित 86 आरोप तय
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, बुधवार, मई 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान जिदा पकड़े गए एक मात्र पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब पर 85 अन्य आरोपों सहित भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप बुधवार को तय किया गया।

मुंबई हमलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने बुधवार को पुलिस की ओर से कसाब पर लगाए गए 86 आरोपों को अपनी मंजूरी दे दी। इन आरोपों में हत्या करने तथा हथियार व विस्फोटक रखने के आरोप शामिल हैं। हालांकि, कसाब ने खुद को बेकसूर बताया है।

यदि ये आरोप साबित हो गए तो कसाब सहित दो भारतीयों, फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन अहमद को मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है।

अंसारी और अहमद आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा के संदिग्ध सदस्य हैं। दोनों पर मुंबई हमले की साजिश में लिप्त होने का आरोप है। इन आतंकवादी हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

मामले की सुनवाई में पिछले महीने उस वक्त व्यवधान उत्पन्न हो गया था, जब कसाब के वकील अब्बास काजमी ने अदालत से अपील की कि उनका मुवक्किल नाबालिग है, लिहाजा उसके मुकदमे की सुनवाई किशोर अदालत में की जानी चाहिए।

यद्यपि, बुधवार को कसाब ने अदालत को बताया कि वह पाकिस्तानी है और उसकी उम्र 21 वर्ष है।

विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम ने कहा, "मुझे यह कहने में बड़ी खुशी हो रही है कि आरोपी ने अंतत: खुद अपनी उम्र का खुलासा कर दिया। उसके खिलाफ कुल 86 आरोप तय किए गए हैं।"

उच्च सुरक्षा वाले आर्थर रोड जेल परिसर में स्थित विशेष अदालत से बाहर आने के बाद निकम ने संवाददाताओं को बताया, "कसाब ने अदालत से कहा कि उसकी उम्र 21 वर्ष है, वह नाबालिग नहीं है।"

उन्होंने कहा कि आरोपी दरअसल अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
(If you want to shoot, shoot don't talk) lagta hai Qasaab ko bhi Afzal Guru ki tarhan ghar jamaai banaa kar rakhna chahti hai Indian Government, taake ... पढ़ें
Bharat, xxxmani007@yahoo.co.uk, London
 
खोजें
 
फोकस
एक सीजे अपनी कुर्सी पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे ‘सत्यमेव जयते’ नहीं लिखा होने की वजह से अदालत कक्ष से बाहर चले गए।