• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 21,  2009  15:59 नवंबर Last Updated :
भारत से
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 10 की मौत
भाषा
रायपुर, बुधवार, मई 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक ट्रैक्टर को उड़ा दिया, जिससे उसमें सवार सीआरपीएफ के दो जवानों और चार विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) समेत 10 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में तीन अन्य एसपीओ घायल हो गए।

मरने वालों में चार नागरिक भी शामिल हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एएन उपाध्याय ने बताया कि जिले के इंजरम पुलिस चौकी के अंतर्गत सिरगुड़ा गांव के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक ट्रैक्टर को उड़ा दिया।

विस्फोट के कारण ट्रैक्टर में सवार सीआरपीएफ के दो जवान और चार एसपीओ समेत 10 लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य एसपीओ घायल हो गए।

उपाध्याय ने बताया कि इंजरम चौकी से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला बल और विशेष पुलिस अधिकारियों का संयुक्त दल गश्त के लिए भेज्जी गांव रवाना हुआ था। वापसी में पुलिस दल ने टैक्टर को रोका और उसमें सवार हो गए। ट्रैक्टर में कुछ नागरिक भी बैठे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर जब इंजरम चौकी से चार किलोमीटर पहले सिरगुड़ा गांव के पास पहुंचा, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया कि विस्फोट से ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली, तब अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि घायलों को इंजरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
एक सीजे अपनी कुर्सी पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे ‘सत्यमेव जयते’ नहीं लिखा होने की वजह से अदालत कक्ष से बाहर चले गए।