• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  13:49 नवंबर Last Updated :
फोकस
ब्रेट ली ने कहा, भारतीयों को मिलेगी पूरी सुरक्षा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, जून 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि उनके देश में पढ़ाई करने पहुंचे भारतीयों को हाल में हुए नस्लीय हमलों को लेकर अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके देश की सरकार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर हर-मुमकिन व्यवस्था कर रही है।

ली को ऑस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि ली भारत में काफी लोकप्रिय हैं और यही कारण है कि उनकी तरफ से दिए गए आश्वासन का भारतीय छात्रों और उनके परिजनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

ली ने डिएकिन विश्वविद्यालय की ओर से यह बयान जारी किया। डिएकिन विश्वविद्यालय में कम से कम 1500 भारतीय छात्र अलग-अलग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।

डिएकिन विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में ली ने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे छात्रों और उनके परिजनों से कहना चाहते हैं कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि डिएकिन विश्वविद्यालय उनकी सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठा रहा है। विश्वविद्यालय चाहता है कि उसके यहां पंजीकृत छात्र बेफिक्र होकर अपना काम करें।"

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवनीत पाहवा ने बताया कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं के बाद भारतीय मीडिया द्वारा दी गई खबरों से भयाक्रांत होकर अनेक परिजन फोन के माध्यम से अपने बच्चों का हालचाल पूछ रहे हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें